अभिनेता गोविंदा के पैर में खुद की ही रिवाल्वर से लगी गोली, अस्पताल मे भर्ती

विजयपथ  समाचार

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की पिस्टल से चली गोली लगी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है।

 सूत्रों के अनुसार, 60 साल के एक्टर गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी है। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि जिस बंदूक से गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है ।मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं

गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बहा है, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरें से बाहर हैं। उनकी पत्नी सुनीता फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।

 

Check Also

शिवराज सिंह चौहान सहित मध्य प्रदेश से पांच चेहरे होंगे मोदी मंत्रिमंडल मे शामिल

विजयपथ समाचार    मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन चेहरे होंगे। इसकी तस्वीर अब लगभग साफ हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *